PAK आतंकियों की हिट लिस्ट में बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी! जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर भी STF का सनसनीखेज खुलासा – Bengal CM on Pak terrorists’ hit list STF makes sensational revelation regarding Jantar Mantar protest too NTC AKTW

[ad_1]

पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स STF ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. STF का दावा है कि इस गिरोह के तार सीधे पाकिस्तान में बैठे आतंकियों से जुड़े हुए थे. सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी इनके निशाने पर थे.

पश्चिम बंगाल STF के आईजी गौरव शर्मा ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में हमीम मंडल (निवासी बर्दवान) और अर्पिता सरकार (निवासी साहिबगंज, झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है.

मामले की शुरुआत हावड़ा के एक वरिष्ठ मंत्री को मिली रंगदारी की धमकी और उनके बेटे के अपहरण की साजिश की खबर से हुई. जांच के दौरान पुलिस को झारखंड के साहिबगंज से चलाए जा रहे एक संदिग्ध सोशल मीडिया हैंडल का पता चला. जब इस हैंडल की गहराई से जांच की गई, तो बर्दवान में रह रहे हमीम मंडल का नाम सामने आया.

हमीम के डिजिटल फुटप्रिंट और व्हाट्सएप-टेलीग्राम चैट की पड़ताल करने पर पता चला कि वह ‘राणा’, ‘आबिद जट’, ‘उज़ैर’ और ‘हाद’ नाम के कई संदिग्ध हैंडल से लगातार संपर्क में था. यह सभी हैंडल पाकिस्तान से संचालित हो रहे थे.

यह भी पढ़ें: ‘बीरभूमि में 15 हजार का घोटाला, TMC की मिलीभगत’, ममता सरकार पर सुवेंदु अधिकारी का निशाना

जंतर-मंतर प्रदर्शन में उपद्रव की थी तैयारी

STF प्रमुख ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स हमीम मण्डल को मुख्यमंत्री  शुभेंदु अधिकारी के आने-जाने के रास्ते, उनके काफिले और सुरक्षा में ढील के मौकों पर नज़र रखने की हिदायत दे रहे थे.

इसके अलावा, आरोपियों को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान गड़बड़ी फैलाने की जिम्मेदारी भी दी गई थी. इसके लिए हमीम को पुलिस की वर्दी का इंतजाम करने के निर्देश दिए गए थे ताकि वे आसानी से भीड़ में घुसकर माहौल बिगाड़ सकें.

STF ने 30-31 की रात को दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद बर्दवान कोर्ट में पेश किया. पुलिस अब दोनों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन से स्थानीय लोग शामिल हैं और क्या उन्हें हथियार या वित्तीय मदद भी मुहैया कराई गई थी.

—- समाप्त —-

[ad_2]

Source link

Leave a Comment