Parliament Monsoon Session Live: जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण बिल लोकसभा से पास, नहीं हुई चर्चा – parliament monsoon session live updates rajya sabha lok sabha ntc bktw

[ad_1]

संसद के चालू मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों में गतिरोध जारी है. लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया. विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा में प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया. हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

राज्यसभा में भी कार्यवाही की हंगामेदार शुरुआत हुई. राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. विपक्षी सदस्य गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आने और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर बयान देने की मांग कर रहे थे. हंगामे के बीच ही सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कार्यवाही चलाने की कोशिश की. हालांकि, बाद में कार्यवाही 3 अगस्त, सोमवार तक के लिए स्थगित करने की घोषणा सभापति ने कर दी.

[ad_2]

Source link

Leave a Comment