सुबह-सुबह हिली दिल्ली! महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता – delhi north district earthquake 2 point 9 magnitude 2 august 2026 ntc drmt

[ad_1]

दिल्ली-एनसीआर में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप का मुख्य केंद्र देश की राजधानी दिल्ली का उत्तरी जिला रहा. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि भूकंप के झटके 2 अगस्त 2026 को तड़के 04:14:01 बजे दर्ज किए गए.

इस भूकंप का अक्षांश 28.721 उत्तर और देशांतर 76.957 पूर्व में स्थित था. जमीन के भीतर इसकी गहराई सिर्फ 8 किलोमीटर दर्ज की गई.

(Photo- ITGD)

बता दें कि जब भूकंप का केंद्र जमीन की सतह के कम गहराई में होता है, तो कम तीव्रता के बावजूद झटके महसूस किए जा सकते हैं. 2.9 की तीव्रता को मध्यम या हल्का माना जाता है, जिससे आमतौर पर किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं होता है.

जून में भी आया था भूकंप

इससे पहले जून में भी दिल्ली में भूकंप आया था. 27 जून 2026 की शाम (लगभग 7:04 बजे) को दिल्ली-एनसीआर में झटके महसूस किए गए थे, उस समय 6.2 तीव्रता का भूकंप अफगानिस्तान में आया था, जिसका असर दिल्ली और उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों में भी दिखाई दिया था.

दरअसल दिल्ली और उसके आसपास के इलाके भूकंपीय संवेदनशीलता के लिहाज से ‘जोन-4’ में शामिल हैं. इस क्षेत्र में अक्सर हल्की और मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके आते रहते हैं.

यह भी पढ़ें: जापान में भूकंप आने से पहले बिल्ली ने किया कुछ ऐसा, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान

क्यों आता है भूकंप?

धरती की ऊपरी परत कई टुकड़ों से मिलकर बनी है, जिन्हें ‘टेक्टोनिक प्लेट्स’ कहते हैं. ये टुकड़े जमीन के नीचे बहुत धीरे-धीरे तैरते या खिसकते रहते हैं. जब ये आपस में टकराते हैं, एक-दूसरे से रगड़ खाते हैं या कहीं अटक जाते हैं, तो इनके बीच बहुत दबाव बन जाता है. जब ये दबाव हद से बढ़ जाता है, तो चट्टानें झटके से टूट जाती हैं या खिसक जाती हैं. इससे पैदा हुई ताकत तरंगों की तरह चारों तरफ फैलती है, जिससे जमीन हिलने लगती है और भूकंप आ जाता है.

—- समाप्त —-

[ad_2]

Source link

Leave a Comment