पीरियॉडिक टेबल याद करना हुआ आसान, टीचर के गाने वाले फॉर्मूले ने मचाया धमाल – bengaluru teacher periodic table song chemistry class video viral tstf

[ad_1]

बेंगलुरु के एक टीचर ने पीरियॉडिक टेबल जैसे मुश्किल टॉपिक को पढ़ाने का ऐसा तरीका निकाला कि पूरा क्लासरूम डांस फ्लोर में बदल गया. इंस्टाग्राम यूजर आकाश स्वरूपा ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने केमिस्ट्री के एक बोरिंग समझे जाने वाले चैप्टर को एक जीवंत क्लासरूम एक्टिविटी में बदल दिया.

वीडियो में आकाश ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े नजर आते हैं, जिस पर पीरियॉडिक टेबल के एलिमेंट्स लिखे हुए हैं. हाथ में स्केल पकड़े वे एक-एक एलिमेंट की तरफ इशारा करते हुए उनके नाम एक गाने की धुन में गाते हैं.

उन्होंने 2012 की फिल्म ‘अय्या’ के गाने ‘ड्रीमम वेकअपम’ की धुन पर इसे सेट किया है. जैसे-जैसे वे एलिमेंट्स गाते हुए आगे बढ़ते हैं, कैमरा क्लास की तरफ पैन होता है, जहां स्टूडेंट्स भी उनके साथ गाते-नाचते नजर आते हैं.

पहले देखें ये वीडियो

देखते ही देखते पूरा क्लासरूम एक मिनी परफॉर्मेंस में बदल जाता है. स्टूडेंट्स पूरे जोश के साथ टीचर के अंदाज में पीरियॉडिक टेबल गाने लगते हैं. आखिर में आकाश भी अपने स्टूडेंट्स के साथ उछल-कूद कर डांस करते नजर आते हैं और साफ दिखता है कि वे इस अनोखी केमिस्ट्री क्लास को उतना ही एन्जॉय कर रहे थे, जितना उनके स्टूडेंट्स.

यह भी पढ़ें: तालियों की गड़गड़ाहट…रिटायरमेंट पर प्रोफेसर को स्टूडेंट्स ने दी ऐसी सलामी, वीडियो वायरल

टीचर के इस क्रिएटिव तरीके ने एक ऐसी लिस्ट को, जिसे रटना अक्सर मुश्किल माना जाता है, बच्चों के लिए यादगार बना दिया.

वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर लोगों ने टीचर के तरीके की जमकर तारीफ की. कई यूजर्स ने कहा कि जिस अंदाज में यह लेसन पढ़ाया गया है, उसे स्टूडेंट्स शायद ही कभी भूल पाएं. कुछ लोगों ने टीचर की इस कोशिश की सराहना की कि उन्होंने बच्चों के लिए पढ़ाई को इतना मजेदार बना दिया और क्लासरूम के माहौल को एंगेजिंग टीचिंग की एक अच्छी मिसाल बताया. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि आकाश तो डांस टीचर बनने के लिए बने थे, लेकिन बन गए केमिस्ट्री टीचर.

—- समाप्त —-

[ad_2]

Source link

Leave a Comment